साकची के बीणापानी ज्वेलर्स से डेढ़ लाख की सोने की चेन चोरी, ग्राहक बनकर आया था चोर

SHARE:

Jamshedpur। साकची के व्यस्त बाजार क्षेत्र में स्थित बीणापानी ज्वेलर्स में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया और डेढ़ लाख रुपए मूल्य की सोने की चेन चुरा कर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दुकान के संचालक राजू बर्मन ने बताया कि आरोपी युवक पहले सामान्य ग्राहक की तरह बर्ताव करता रहा। वह बार-बार नकद रुपये दिखाकर भरोसा जीतने की कोशिश करता रहा। इसी बीच उसने मौका पाते ही शोकेस से एक सोने की चेन उठाई और जेब में डालकर चुपचाप बाहर निकल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने तत्काल साकची थाना को सूचना दी और व्यापारी की सहायता की।
इधर राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के अध्यक्ष रंजीत बर्मन अपने सदस्यों के साथ साकची थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

व्यापारियों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना के बाद ज्वेलरी कारोबारियों में गहरी नाराजगी और दहशत का माहौल है।

Leave a Comment