साकची के होटल विराट से कोरल के साथ 4 तस्कर दबोचे,

SHARE:

Jamshedpur:वन विभाग की टीम ने शनिवार को एक अहम अभियान चलाते हुए साकची स्थित होटल विराट से कोरल तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई को विभाग की हालिया बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है।

गिरफ्तार तस्करों में पश्चिमी सिंहभूम के हाट गम्हरिया निवासी हरिचरण गोप, तथा रांची से प्रमोद कैवर्त (मांडर), अभय कुमार (ध्रुवा) और दीपक कुमार महतो (राहे) शामिल हैं। टीम ने मौके से कोरल भी बरामद किया है।

सूचना पर हुई त्वरित छापेमारी

डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि उन्हें कोरल की अवैध खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। जानकारी की पुष्टि होते ही साकची के होटल विराट में छापेमारी की गई, जहां चारों आरोपी दुकानदारों को सौदे की तैयारी करते पाया गया।

समुद्री जीव है कोरल, व्यापार पूरी तरह प्रतिबंधित

कोरल एक समुद्री जीव है, जिसकी खरीद-बिक्री वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत पूर्णतः प्रतिबंधित है। बावजूद इसके आरोपी इसे अवैध रूप से बेचने की तैयारी में थे।

कोरल वास्तव में छोटे पॉलिप्स कहलाने वाले जीवों का समूह होता है, जो मिलकर विशाल संरचनाएँ बनाते हैं। ये समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण और संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। समुद्री एनीमोन व जेलीफ़िश की ही श्रेणी के इन जीवों का अवैध व्यापार समुद्री जैव-विविधता को गंभीर नुकसान पहुँचाता है।

वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment