राजनगर के चंगुआ में धुलट के साथ हरिनाम संकीर्तन सम्पन्न, भक्ति में झूमे ग्रामीण

SHARE:

Seraikela:सरायकेला-खरसावां जिले के चंगुआ गांव में नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत आयोजित अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का समापन शुक्रवार को धुलट उत्सव के साथ भव्य और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

धुलट के अवसर पर पूरा गांव भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे की मधुर धुन पर राधा गोविन्द का संकीर्तन करते हुए पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। इस दौरान लोग झूमते-गाते नजर आए और एक-दूसरे को रंग व अबीर लगाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

पूरा गांव राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आनंदमय हो गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी ने इसे और भी खास बना दिया।

इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में हरिनाम संकीर्तन समिति राजनगर चंगुआ की अहम भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष अश्विनी महतो, सचिव रितेश महतो, कोषाध्यक्ष सोनेलाल महतो और मुख्य संरक्षक जवाहरलाल महतो सहित कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

इसके अलावा जमीनदाता डोमन महतो, ग्राम प्रधान रवि महतो, उपमुखिया रविन्द्र राणा तथा अन्य ग्रामीणों—श्रवण महतो, संदीप महतो, नरेन्द्र महतो, प्रफुल्ल महतो, घनश्याम महतो, दिलीप महतो, अशोक महतो, पुजारी ब्रजेश दास, लक्ष्मण दास, प्रकाश महतो, रघुनाथ महतो, सुरेश महतो, छोटन महतो, अमित महतो और विकास महतो—का सहयोग सराहनीय रहा।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि गांव में एकता और सामूहिकता की मिसाल भी पेश कर गया।

Leave a Comment