Jamshedpur:टुइलाडुंगरी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस की पावन संध्या पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका और राज्य व समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में स्थापित 23 ज्योत के समक्ष उन्होंने श्रद्धापूर्वक शीश नवाया और उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक वातावरण में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब नई पीढ़ी को हमारी सामाजिक संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान दिया जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मंदिर की महिला समिति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। महासचिव गिरधारी साहू एवं संयोजक परमानंद कौशल ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अमरजीत सिंह राजा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेश कुमार, महावीर प्रसाद, चंद्रिका निषाद, वीरेंद्र कुमार, मोतीलाल साहू, गंगाराम साहू, त्रिवेणी कुमार, मणिलाल साहू, कामेश्वर साहू, जितेंद्र कुमार, इंद्रा साहू, मंजू साहू, जमुना निषाद, मंजू ठाकुर, नूतन साहू, द्रौपदी देवी, कमला निषाद, रोशन साहू, दीपक साहू, महावीर निर्मलकर, विजयदास मानिकपुरी, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।









