राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का जमशेदपुर दौरा: कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग, शाम को होंगे रांची रवाना

SHARE:

जमशेदपुर, झारखंड — झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज सुबह पटना से साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

राज्यपाल के स्वागत के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्तवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहले से मौजूद थे। स्वागत के पश्चात राज्यपाल का काफिला सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमशेदपुर के सर्किट हाउस पहुंचा, जहां उन्होंने कुछ समय विश्राम किया।

दो अहम कार्यक्रमों में लेंगे भाग

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का आज का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है।
सुबह 11 बजे वे पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में आयोजित एक विशेष सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ जनता से भी संवाद करेंगे।

इसके बाद दोपहर 1 बजे, राज्यपाल सरायकेला-खरसावां जिले स्थित अलका जैन यूनिवर्सिटी कॉलेज में आयोजित एक शैक्षणिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस दौरान वे छात्रों को संबोधित करेंगे और शैक्षणिक क्षेत्र में नवाचार व गुणवत्ता शिक्षा पर विचार साझा करेंगे।

रांची के लिए होंगे रवाना

दोनों कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद राज्यपाल शाम को रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके इस दौरे को प्रशासनिक व सामाजिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।राज्यपाल का यह दौरा क्षेत्र के प्रशासनिक व्यवस्था, शैक्षणिक संस्थानों और जनता के बीच संवाद स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।