भाजपा नेता तरु मुंडा के फार्महाउस में मिला विशालकाय अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड स्थित गौरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा महिला मोर्चा की स्थानीय नेता तरु मुंडा और सामाजिक कार्यकर्ता भोला मुंडा के कृषि फार्महाउस में एक विशालकाय अजगर फंसा हुआ मिला। यह घटना शुक्रवार सुबह की है, जब फार्महाउस में नियमित निरीक्षण के दौरान फार्म के बत्तख-मुर्गी पालन क्षेत्र में जाल के अंदर एक भारी-भरकम अजगर को देखा गया।

फार्महाउस के जिस हिस्से में अजगर मिला, वहां मुर्गी और बत्तखों के लिए घेराबंदी की गई थी, ताकि वे सुरक्षित रहें और बाहर न निकल सकें। इसी जाल में अजगर घुस आया और वहीं फंस गया। अजगर की लंबाई काफी अधिक थी और उसका आकार देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंडा दंपति ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर को जाल से निकाला। टीम ने सुनिश्चित किया कि अजगर को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे और उसे सुरक्षित ढंग से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अजगर प्रजाति का सांप था, जो संभवतः पास के जंगलों से भोजन की तलाश में फार्महाउस की ओर आ गया था। चूंकि पास में घनी हरियाली और खुले इलाके हैं, इसलिए वन्यजीवों की आवाजाही आम बात होती जा रही है।

अजगर मिलने की खबर के बाद गांव में हलचल मच गई। लोग बड़ी संख्या में फार्महाउस के पास एकत्र हो गए। हालांकि अजगर ने किसी जानवर या इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन इसकी उपस्थिति से पशुपालकों और ग्रामीणों में चिंता है।

भाजपा नेता तरु मुंडा ने कहा यह एक अप्रत्याशित घटना थी, लेकिन हम सजग थे और तुरंत वन विभाग को जानकारी दी गई। हम वन विभाग के त्वरित और सुरक्षित रेस्क्यू कार्य के लिए धन्यवाद देते हैं। हम अपने फार्महाउस की सुरक्षा को और पुख्ता करेंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं हों।

The specified slider id does not exist.