School Administration Meeting : निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा कानून के विरोध में झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ की बैठक, पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ की एक विशेष बैठक सोमवार को मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर हुसैन ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2019 के विरुद्ध संघ द्वारा उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका संख्या WPC-4972/2019 पर पारित आदेश पर मंथन करना था।



बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दो से चार दिनों के भीतर माननीय उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी। साथ ही, एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर हुसैन के नेतृत्व में माननीय शिक्षा मंत्री से मिलकर उक्त नियम में शिथिलता प्रदान करने की मांग करेगा।



इस बैठक में कोल्हान अध्यक्ष डॉ. अफरोज शकील, प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास्तव, उदय शंकर पाठक, अर्जुन शर्मा, रविंद्र प्रकाश, भारत ठाकुर, मोहम्मद असलम, इकबाल, मुर्तजा, रजिया, गनौरी प्रसाद, अजय गोराई, शाहिद, नबील, नफीस, जैनुद्दीन समेत कई विद्यालयों के संचालक एवं प्रधानाध्यापकगण उपस्थित रहे।



संघ ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि निजी विद्यालयों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान निकाला जाए, ताकि शिक्षा का स्तर और ढांचा दोनों ही प्रभावित न हों।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें