सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब चुनाव 24 मई को, सभी तैयारियां पूरी – शांतिपूर्ण चुनाव की अपील

SHARE:

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिला के एकमात्र मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन ‘द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां’ के आगामी चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार, 24 मई को सूचना भवन परिसर में यह चुनाव संपन्न होगा। चुनाव को लेकर शुक्रवार को पर्यवेक्षक संतोष कुमार और के. दुर्गा राव ने तैयारियों का जायजा लिया और प्रशासनिक व्यवस्था पर संतोष जताया।



मुख्य पर्यवेक्षक संतोष कुमार ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जबकि सभी सदस्यों को 9 बजे तक मतदान स्थल पर क्लब द्वारा जारी पहचान पत्र के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।



उन्होंने क्लब सदस्यों से अनुशासित रहकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने और किसी भी सरकारी संपत्ति को क्षति न पहुंचाने की विशेष अपील की है। गौरतलब है कि यह चुनाव सत्र 2025-27 के लिए हो रहा है और इसे लेकर प्रेस क्लब के सदस्यों में खासा उत्साह है। क्लब चुनाव को लेकर मीडिया जगत में भी चर्चा तेज है।



स्थानीय प्रशासन की निगरानी में हो रहे इस चुनाव को लेकर यह उम्मीद की जा रही है कि यह स्वच्छ, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न होगा।

Leave a Comment