राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट

SHARE:

Jamshedpur:भारत की माननीय राष्ट्रपति Droupadi Murmu के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तैयारियों की समीक्षा के लिए कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम तथा पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोटा ने वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट और निर्धारित रूट लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कदमा स्थित Shri Jagannath Spiritual and Cultural Charitable Center तथा बारीडीह स्थित Manipal Tata Medical College का स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सुरक्षा, यातायात और आपात व्यवस्था की समीक्षा
एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा प्रबंधन, परिगमन मार्ग, आगंतुकों के प्रवेश-निकास, पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन सुविधा एवं

आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की गई। मौके पर मौजूद सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि सुरक्षा मानकों के अनुरूप कारकेड रिहर्सल संपन्न कराया जा चुका है। प्रतिनियुक्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया गया है। पिछले दो दिनों से एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक वीआईपी मूवमेंट की समयबद्धता एवं सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण भी किया गया है।


प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के आगमन को पूर्णतः सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग और बलों की तैनाती की विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Comment