सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब रहने से भटक रही गर्भवती महिला व अन्य मरीज

SHARE:

सदर अस्पताल का अल्ट्रासाउंड विभाग

साहिबगंज: जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए मरीजों को इन दिनों अल्ट्रासाउंड की सेवा नहीं मिल पा रही है जहां इसका कारण है कि अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है।  उधर अल्ट्रासाउंड मशीन के खराब रहने से जांच कक्ष के दरवाजा पर ताला लटका हुआ रहने से जांच कराने के लिए सदर अस्पताल आने वाले गर्भवती महिलाएं व अन्य मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही वापस लौट रहे हैं। जहां अल्ट्रासाउंड विभाग के नोटिस में साफ साफ लिखा है कि अल्ट्रासाउंड मशीन खराब रहने के कारण तत्काल अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। उधर सदर अस्पताल अचानक में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से गर्भवती महिलाओं के अलावा आम लोगों को पैसा लगाकर बाहर के निजी क्लिनिक में जांच करानी पड़ रही है। जहां अल्ट्रासाउंड मशीन में खराबी के कारण फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई भी जांच नहीं हो पा रही है जहाँ गरीब तबके के लोग इस आस में सरकारी सदर अस्पताल पहुंचते हैं कि उसे स्वास्थ्य संबंधित लाभ निशुल्क मिलेगा।  मगर यहां आने वाले मरीज व उसके परिजन को सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड समेत अन्य कई सुविधाओं के लिए भटकना पड़ता है। दरअसल सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन अचानक खराब होने से बंद पड़ा है जिसके चलते गर्भवती महिलाओं को लेकर परिजन अस्पताल का चक्कर काटने को विवश है। वही खासकर सुदूर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीज को बिना अल्ट्रासाउंड जांच के ही वापस लौटना पड़ रहा है या फिर निजी क्लीनिक में जाने को विवश होना पड़ रहा हैं। हालांकि सदर अस्पताल में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन के ठीक हो जाने के बाद इसकी सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी।

Leave a Comment