ढेंगाम में विधायक संजीव सरदार का जन्मदिन मनाया गया

SHARE:

Potka:पोटका प्रखंड के नारदा पंचायत अंतर्गत ढेंगाम स्थित गंगा नारायण सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में शनिवार को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजीव सरदार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मिलकर केक काटा और विधायक के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार की धर्मपत्नी रानीता सरदार, युवा नेता भरत सरदार, पोटका के उपप्रमुख उर्मिला सामाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विद्यालय परिवार ने इस अवसर को एक उत्सव के रूप में मनाया। प्राचार्य आरती सोरेन ने कहा कि विधायक संजीव सरदार शिक्षा के प्रति सदैव संवेदनशील रहे हैं और विद्यालय के विकास में उनका सहयोग उल्लेखनीय रहा है।

कार्यक्रम में उपेन सरदार, जयसेन सोरेन, रामेश्वर सरदार, सावना मार्डी, मीनु टुडू, दुलारी बास्के सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र और शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment