Jamshedpur : पोटका प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया जा रहा है। गांव-गांव में गूंजते भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। इन आयोजनों में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
टाँगराइन पंचायत के केरकेटा ग्राम स्थित हरि मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक अखण्ड हरिनाम संकीर्तन समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया। यहां पहुंचे विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धालुओं के साथ संकीर्तन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन से मन की शुद्धि होती है और क्रोध, लोभ जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियां दूर होती हैं। इस अवसर पर सोसो प्रधान, हेमंतो महाकुड, लाल बहादुर पुराण, रंजीत महाकुड, सुभाष पुराण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सानग्राम पंचायत स्थित जगन्नाथ मंदिर में चल रहे हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में भी विधायक शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की। इस दौरान शंभूनाथ मिश्रा, तपन मंडल, निवारण मंडल, अभिषेक सरदार, पीयूष मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
शंकरदा पंचायत में श्री श्री सर्वजनिन अखण्ड हरिनाम संकीर्तन राघा गोविन्द संकीर्तन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी विधायक संजीव सरदार ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी एकता को मजबूत करते हैं। मौके पर गणेश भगत, ईश्वर भगत, चांदीचरण गोप, समीर कुमार गोप, बादल भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
कुल मिलाकर, पोटका प्रखंड में आयोजित ये हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बन रहे हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकजुटता का भी संदेश दे रहे हैं।









