कामाख्या गया एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में अलार्म बजने के बाद मचा हड़कंप, सफर कर रहे रेलयात्री की सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ अधिकारी व हेड कांस्टेबल

SHARE:

साहिबगंज: पूर्व रेलवे के मालदा रेलमंडल अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर सोमवार रात करीब पौने ग्यारह बजे उस वक्त अचानक से हड़कंप मच गया जब कामाख्या से चलकर गया को जाने वाली कामख्या गया एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच बी 4 में एकाएक अलार्म बजने के बाद धुंआ निकलने लगा। जहां एसी कोच में बर्थ संख्या 24 पर सफर कर रहे एक रेलयात्री ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए इसकी जानकारी वरीय रेल अधिकारियों को दी। जिसके बाद साहिबगंज आरपीएफ पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक रवीन्द्र कुमार तिवारी व हेड कांस्टेबल आर. के. राय तुरंत अन्य जवानों के साथ एसी कोच में पहुंचकर पूरे मामले की गहराई से छानबीन की। जहां छानबीन के दौरान पता चला कि एक चूहा कोच में घुस गया था और ट्रेन में लगे किसी सिस्टम से छेड़छाड़ करने के कारण अलार्म बजने लगा। जहां ट्रेन में तैनात एसी कोच के सहायक ने तुरंत सिस्टम को ठीक किया जिसके बाद कामाख्या गया एक्सप्रेस ट्रेन को आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Leave a Comment