Guwa:नोवामुंडी कॉलेज परिसर में बुधवार को शैक्षणिक आधारभूत संरचना के उद्घाटन एवं मल्टी-स्किल डेवलपमेंट सेंटर के पुनः शुभारंभ के अवसर पर वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने इसे खास बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक श्री सोनाराम सिंकु उपस्थित रहे। उन्होंने कॉलेज परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों, पत्रकारों एवं अन्य अतिथियों को संबोधित करते हुए शिक्षा और कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी युवाओं के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने मल्टी-स्किल डेवलपमेंट सेंटर के पुनः शुभारंभ को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे उन्हें रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त होगा और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर नोवामुंडी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, मुंडा सोमनाथ सिंकु, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं समाजसेवी विपिन सिंकु, हासलुद्दीन खान, दानिश, मामूर, जावेद, सूरज चंपिया, प्रदीप प्रधान, रघुनाथ राउत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की नई शैक्षणिक सुविधाओं का उद्घाटन किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
कॉलेज प्रबंधन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि शिक्षा और कौशल विकास को भी नई दिशा मिलती है।









