Nuagaon:राजीव रंजन, कमाण्डेन्ट 26वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के निर्देशानुसार नोवागांव (किरीबुरु) में एफ/26वीं वाहिनी की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व निरीक्षक/जीडी अजीत किशोर ने किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कंबल, खेती के लिए बीज, बच्चों के लिए खेल सामग्री, स्कूल बैग, पेन-पेंसिल, छाता और महिलाओं के लिए रसोई उपयोगी बर्तन वितरित किए गए। उपनिरीक्षक कुलविन्दर सिंह और सहायक उपनिरीक्षक आरके तरई भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
निरीक्षक अजीत किशोर ने ग्रामीणों से नक्सलियों और आपराधिक तत्वों के बहकावे में न आने की अपील की और बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं जिला पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर हैं।
ग्रामीणों ने सीआरपीएफ की इस पहल को सराहा और कार्यक्रम में खुशी का माहौल देखा गया।









