खासमहल में शुरू हुआ 8वां निरंजन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, पोटका विधायक ने किया शुभारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: खेलों के प्रति उत्साह और प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित 8वां निरंजन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत खासमहल स्थित मुरूम मैदान में हुआ। यह तीन दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता JSR TIGER क्लब के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।



इस अवसर पर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट को ग्रामीण प्रतिभाओं को सामने लाने का एक सशक्त मंच बताया।



विजेता टीम को ₹50,000 और उपविजेता को ₹30,000 की इनामी राशि प्रदान की जाएगी, जिससे प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन में क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं।



इस अवसर पर मुखिया मनोज मुर्मू, टाइगर क्लब के सदस्य आजाद गिरी, विनोद यादव, दिवाकर सिंह, सिक्कू सिंह, सौरव झा, विकास यादव, विशाल यादव, सुनील यादव समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की गई हैं और यह टूर्नामेंट हर वर्ष खिलाड़ियों को एक नई प्रेरणा देता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.