Adityapur : नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार, 06 फरवरी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री नितिश कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा एवं अपर उपायुक्त सह वरीय पदाधिकारी, कार्मिक कोषांग श्री जयवर्धन कुमार की उपस्थिति ने प्रशासनिक स्तर पर इसकी गंभीरता को दर्शाया। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटरीकृत एवं पारदर्शी तरीके से कराई गई।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह रेंडमाइजेशन नगर निगम आदित्यपुर, नगर पंचायत सरायकेला तथा नगर परिषद क्षेत्रों के लिए किया गया है। जिले में नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 180 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनके सफल संचालन हेतु कुल 1125 मतदान कर्मियों का प्रथम चरण में चयन किया गया।
रेंडमाइजेशन के दौरान यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया गया कि सभी मतदान दलों में कर्मियों का संतुलन समान रहे। इसके तहत P-0, P-1, P-2, P-3 एवं P-4 श्रेणी में 225-225 मतदान कर्मियों का समान आवंटन किया गया। प्रशासन का मानना है कि इस संतुलित व्यवस्था से मतदान प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सकेगी।
प्रथम रेंडमाइजेशन की इस प्रक्रिया में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उरांव, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री ऋतुराज प्रियदर्शी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आगामी चरणों में भी निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं तय समयसीमा और नियमों के तहत पूरी की









