मुखिया संघ जमशेदपुर ने बीडीओ को सौंपा 3 सूत्रीय मांग पत्र, पंचायत व्यवस्था को सशक्त और पारदर्शी बनाने की पहल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर , 27 मई 2025: पंचायतों के समुचित संचालन, कार्य निष्पादन में पारदर्शिता और ग्रामीण नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुखिया संघ, जमशेदपुर (गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखण्ड) ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (B.D.O.) को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मुखिया संघ द्वारा तीन प्रमुख मांगों और सुझावों को रखा गया:

  1. ग्राम पंचायत कार्यपालक समिति (GPCC) की नियमित बैठक:
    सभी पंचायतों में GPCC की बैठक की तिथि तय कर उसे नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई गई, ताकि विकास कार्यों की समीक्षा व निर्णय प्रक्रिया बेहतर तरीके से संचालित हो सके।
  2. पंचायत स्तर के कर्मियों की बैठक में उपस्थिति अनिवार्यता:
    पंचायत सचिव, VLE, रोजगार सेवक, सेविका, सहायिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य जिम्मेदार कर्मियों की मासिक बैठक में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
  3. जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र की पंचायत स्तर पर उपलब्धता:
    ग्रामीणों को जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड या नगर कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े, इसलिए यह सेवाएं पंचायत स्तर पर सुलभ की जाएं।

इसके साथ ही, पंचायत सचिव, सहायक, सेविका, PDS डीलर जैसे कर्मियों की अनुपस्थिति की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था और सूचना देने की स्पष्ट प्रक्रिया लागू करने की भी मांग की गई।

यह ज्ञापन मुखिया संघ के अध्यक्ष राकेश चंद्र मुर्मू के निर्देशन में महासचिव कान्हु मुर्मू के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसे प्रखण्ड के कई मुखियाओं द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सींगो मुर्मू, नीनू कूदादा, मनोज मुर्मू, आलोक शांडिल, सचिव सुनील किस्कू, सह सचिव सालगे सोरेन, संगठन सचिव सुमी केराय, प्रेस प्रवक्ता बसंती गुप्ता, सुमन सिरका, कार्यकारिणी सदस्य सुजाता हांसदा, चम्पा माझी समेत अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।मुखिया संघ की यह पहल पंचायत व्यवस्था को सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

The specified slider id does not exist.