विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने घाटशिला के सभी पाँच लैम्पसों में धान अधिप्राप्ति केंद्रों का किया उद्घाटन

SHARE:

Jamshedpur : घाटशिला प्रखंड परिसर अंतर्गत संचालित सभी पाँच लैम्पसों में धान अधिप्राप्ति केंद्रों का विधिवत उद्घाटन माननीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के हाथों फीता काटकर किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में धान क्रय की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई।

इस अवसर पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने लैम्पसों की कार्यप्रणाली, किसानों को मिलने वाली सुविधाओं तथा धान अधिप्राप्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और धान क्रय प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित की जाए।

विधायक ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्रों के संचालन से किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिलेगी और उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार प्रयासरत है और अधिप्राप्ति व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, लैम्पस प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Comment