गम्हरिया में पत्नी और मासूम बेटी लापता, पति ने लगाई मदद की गुहार

SHARE:

Gamahariya : गम्हरिया थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पति दिलीप गोप ने गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उनकी पत्नी और बेटी 30 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे घर से निकली थीं, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

दिलीप गोप ने बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद पत्नी और बेटी का पता नहीं चल सका, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। लापता महिला की लंबाई लगभग 5 फीट बताई गई है, रंग सांवला है तथा घटना के समय उन्होंने पीले रंग का सूट पहन रखा था। वहीं लापता बच्ची का नाम दिव्यांशी गोप है, जिसकी उम्र लगभग 6 वर्ष है।

पीड़ित परिवार ने महिला की तस्वीर भी सार्वजनिक की है और आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला या बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल मोबाइल नंबर 7667733624 पर सूचित करें। इधर, गम्हरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और संभावित स्थानों पर पूछताछ भी की जा रही है।

Leave a Comment