पारिवारिक विवाद में युवक ने कीटनाशक पीया, हालत गंभीर

SHARE:

Chaibasa :  मनोहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुमसाई मुंडा टोला में रविवार देर शाम एक युवक द्वारा कथित रूप से पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक दवा का सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय बामिया सुरीन ने घरेलू कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment