Manoharpur : रजरप्पा ऑटोमोबाइल सोनालिका ट्रैक्टर सेंटर, मनोहरपुर में बुधवार को कस्टमर केयर, सेल्स और सर्विस को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की।
कार्यशाला के दौरान आमंत्रित ग्राहकों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए रजरप्पा ऑटोमोबाइल सोनालिका ट्रैक्टर सेंटर के संचालक अभय सिंह ने सोनालिका ट्रैक्टर के विभिन्न मॉडलों, उनकी खूबियों और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों को ट्रैक्टर की नियमित देखभाल, रखरखाव और समय पर सर्विस कराने के महत्व के बारे में भी बताया।
अभय सिंह ने कहा कि त्योहार को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर शुरू किया गया है। इसके तहत नया सोनालिका ट्रैक्टर खरीदने वाले ग्राहकों को उपहार के साथ लॉटरी ड्रॉ कूपन भी दिया जा रहा है। लॉटरी का ड्रॉ ग्राहकों की मौजूदगी में किया जाएगा। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान सोनालिका ट्रैक्टर ग्राहक बब्लू महतो को नए ट्रैक्टर की चाभी सौंपी गई।
कार्यक्रम में चोलामंडलम ऑटोमोबाइल फाइनेंस कंपनी, चक्रधरपुर के ब्रांच मैनेजर अभिषेक सत्यम, सेल्स एग्जीक्यूटिव पंकज पांडे समेत मनोहरपुर और आनंदपुर प्रखंड के कई ग्रामीण लाभुक एवं ग्राहक मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान ग्राहकों ने ट्रैक्टर के संचालन, सर्विस और खरीद से संबंधित विभिन्न जानकारियां भी प्राप्त कीं।
















