मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्री श्री वास्तु विहार में काली पूजा का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

SHARE:

Jamshedpur : मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के समीप स्थित श्री श्री वास्तु विहार में निवासियों द्वारा काली पूजा का भव्य आयोजन बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूजा के दौरान भक्तिमय माहौल में मां काली की आराधना की गई तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं भोग वितरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। साथ ही नृत्य एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।



प्रमुख प्रतियोगिता परिणाम:

नृत्य प्रतियोगिता

प्रथम स्थान: हनी

द्वितीय स्थान: परी

तृतीय स्थान: आर्यन


चित्रकारिता प्रतियोगिता

प्रथम स्थान: इसटी

द्वितीय स्थान: अमन आदर्श




कार्यक्रम के सफल आयोजन में अश्वनी झा, निशिकांत ठाकुर, राजेंद्र कुमार, पी.के. गिरी, अजय सिंह, रिशु सिंह, संजीव सिन्हा, पप्पू श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, करण सिंह, भोलू चौबे, कुंदन झा सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय भाजपा नेता डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सुरेश झा, मनोज कुमार सिंह, डॉ. वी डी पी शाह, अजय सिंह, प्रदीप झा, अश्वनी झा, निशिकांत ठाकुर, राजेंद्र कुमार, पी के गिरी, अखिल  सिंह, रिशु सिंह, संजीव सिन्हा, पप्पू श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, करण सिंह, भोलू चौबे, कुंदन झा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण और सामुदायिक सहभागिता देखने को मिली, जिसने वास्तु विहार को धर्म और संस्कृति का जीवंत केंद्र बना दिया।

Leave a Comment