समता नगर में नालियों की दुर्दशा पर फूटा लोगों का गुस्सा, भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर (मानगो), 30 मई 2025: मानगो के समता नगर क्षेत्र में नालियों की बदहाल स्थिति और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले दस दिनों से बजबजा रही नालियों और सड़कों पर बहते गंदे पानी के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों ने शुक्रवार को नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। सिंह ने कहा, पूरा मानगो नगर निगम लाईलाज लकवा रूपी बीमारी से ग्रसित हो गया है। सिस्टम पूरी तरह से धराशायी हो चुका है। जिम्मेदार लोग केवल खबरों में बने रहने और धन संग्रह में लगे हैं, जबकि आम जनता बदहाली झेल रही है।स्थानीय निवासी रुक्मणि देवी ने बताया कि वह प्रतिदिन मंदिर जाती थीं, लेकिन बजबजाते नाले और सड़क पर बहते गंदे पानी के कारण पिछले दस दिनों से पूजा करने नहीं जा पा रही हैं। उन्होंने शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि मानगो नगर निगम एक ओर तो लोगों को पर्याप्त पानी नहीं दे रहा है, वहीं दूसरी ओर अगर कोई नागरिक अपने घर में नलकूप लगाता है, तो उससे ₹5000 का टैक्स वसूला जा रहा है। यह दोहरी नीति जनता के साथ अन्याय है।समस्या को हल करने की मांग को लेकर बजबजाती नाली का वीडियो बनाकर कार्यपालक पदाधिकारी और उपायुक्त को सौंपा है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

हल्ला बोल कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप शर्मा, संजय सिंह, विजय ठाकुर, प्रियंका कुमारी, कंचन देवी, रूप सिंह, विमला देवी, लीलावती देवी, उर्मिला देवी, सविता देवी, मौसमी देवी, अनीता देवी, तारकेश्वरी देवी सहित दर्जनों स्थानीय नागरिक शामिल हुए।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही सफाई की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। अब देखना यह है कि नगर निगम इस जन आक्रोश पर क्या कार्रवाई करता है।

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें