Jamshedpur : भगवान महावीर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव, जैन समाज, बिष्टुपुर के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फलाहार एवं शर्बत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा ही सर्वोपरि है, धर्म चाहे कोई भी हो।
विधायक श्री राय ने राजगीर से पधारीं साध्वी सधान्जी एवं साध्वी कल्याणी को नमन करते हुए उनके आशीर्वाद प्राप्त किए।
शोभायात्रा में शामिल राजेन भाई कमानी, नकुल भाई कमानी, हर्षद भाई गांधी, परेशभाई सेठ, नरेंद्र भाई दोशी, मुकेश भाई गांधी, मिलन भाई वैद्य, भाविन भाई मोदी, मनीष भाई उड़ानी, किलोल भाई भयाणी, राहुल भाई भयाणी, चंद्रकांत देसाई, धीरेन मेहता सहित अन्य श्रद्धालुओं ने श्री राय के सेवा भाव की सराहना की।
वहीं श्री राय के आवास के समीप सेवा कार्य में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गोयल, सुबोध श्रीवास्तव, देव कुमार वर्मा, सन्नी सिंह, दिनेश सिंह, उदय मंडल, अमित देउड़ी समेत अन्य लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।








