कुकड़ू के शहीद निर्मल महतो विद्यालय के शिक्षकों के वेतन का मुद्दा उठा, विधायक सविता महतो ने CM को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

Ichagarh:ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू स्थित Kukru में संचालित शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय के शिक्षकों को वेतन भुगतान एवं बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर विधायक Savita Mahato ने मुख्यमंत्री Hemant Soren को ज्ञापन सौंपा।

विधानसभा सत्र के अंतिम दिन रांची में विद्यालय के प्रतिनिधिमंडल के साथ सौंपे गए ज्ञापन में विधायक ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक पिछले दो दशकों से निरंतर सेवा दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनके पारिश्रमिक का समुचित निर्धारण नहीं किया गया है। उन्होंने इस मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की।

विधायक सविता महतो ने विद्यालय की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए खेल मैदान की चारदीवारी, छात्रावास की मरम्मत, कम्युनिटी हॉल एवं शौचालय निर्माण की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय विस्थापित, दलित और आदिवासी समुदाय के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत विस्थापित परिवारों के लिए वर्ष 1993 में इस विद्यालय की स्थापना की गई थी, लेकिन बीते पांच वर्षों से यहां की छात्राओं को साइकिल अनुदान एवं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, विद्यालय के शिक्षक राम प्रसाद कुम्हार, पीतांबर महतो, सोनू रजक, वरुण चंद्र महतो, मुकुंद लोहरा, गुरुपद प्रामाणिक, सुषेण कुम्हार, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, स्नेहा महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस गंभीर मुद्दे पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षकों और छात्रों के हित में आवश्यक कदम उठाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें