Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए कुचाई थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को लोप्सो गांव के जंगल में संचालित एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब व निर्माण सामग्री जब्त की गई।
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देख 2–3 व्यक्ति फरार हो गए, हालांकि सशस्त्र बल ने उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया।
छापेमारी में मिली भारी मात्रा में अवैध शराब
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामग्री जब्त की—
सफेद स्कॉर्पियो वाहन (JH05AP 3535)
68 पेटी KINGS GOLD + 12 पेटी BLACK TIGER शराब
(कुल 80 पेटी, लगभग 720 लीटर)
15 जार में 300 लीटर अवैध शराब
स्प्रीट से भरे 8 ड्रम (1600 लीटर)
4 बोरे खाली प्लास्टिक बोतलें, 3 बोरे ढक्कन
विभिन्न कंपनियों के नकली शराब लेबल
10 खाली जार, रंग मिलाने के डिब्बे
5 बंडल कार्टन और 1 नीला तिरपाल
पुलिस का अनुमान है कि यहां बड़े पैमाने पर नकली शराब की सप्लाई की जा रही थी।
मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
कुचाई थाना में कांड संख्या 49/2025 दर्ज कर लिया गया है, जिसमें
धारा 336/338/340/341 बी.एन.एस., 47(a) उत्पाद अधिनियम तथा 63 कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध शराब फैक्ट्री कितने दिनों से सक्रिय थी और इसके पीछे कौन-कौन से लोग शामिल हैं।
छापामारी टीम
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी — समीर कुमार सवैया
थाना प्रभारी — नरसिंह मुंडा
सहायक अवर निरीक्षक — सामंत कुमार दास
कुचाई थाना सैट-2 के सशस्त्र बल जवान
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध शराब कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।









