काशीडीह दुर्गा मंदिर में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की “छठी” धूमधाम से सम्पन्न

SHARE:

कुमारी ऋत्विका सिंह बनीं मुख्य यजमान, भजन संध्या ने भक्तों को भावविभोर किया

जमशेदपुर। काशीडीह स्थित श्री श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को तीनों लोकों के स्वामी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की “छठी” बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाई गई। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

मुख्य यजमान बनीं कुमारी ऋत्विका सिंह

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में कुमारी ऋत्विका सिंह (सुपुत्री अभय सिंह) ने पूजा-अर्चना की और भगवान कृष्ण को 56 भोग अर्पित किए।
मुख्य पुजारी श्री गौरांगो दास ने सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण का आवाहन कर कलश पूजन कराया। तत्पश्चात कुमारी ऋत्विका सिंह ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजन कर छठी अनुष्ठान सम्पन्न किया।कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर के प्रसिद्ध गायक कृष्णमूर्ति ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों का मन मोह लिया। उनके सुरों ने मंदिर परिसर को और भी अधिक आध्यात्मिक बना दिया।

प्रार्थना और आशीर्वाद

पूरे आयोजन में उपस्थित भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि समस्त प्राणियों का जीवन उल्लास, सुख-समृद्धि और कुशलता से बीते। इस अवसर पर अभय सिंह की माता श्रीमती तेजी सिंह विशेष रूप से उपस्थित थीं और उन्होंने आयोजन को गरिमा प्रदान की।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अतिथियों में –

ठाकुर दिलीप सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा ,जिला मंत्री पप्पू सिंह ,गिरधारी सिंह, अंकित शुक्ला ,बलजीत सिंह, सूर्यकांत झा ,अजीत सिंह , पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष श्री सुशील अग्रवाल ,विनोद साह ,विनोद सिंह
सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    आयोजन की भूमिका

    पूरे कार्यक्रम का संयोजन अभय सिंह (संरक्षक, श्री श्री दुर्गा मंदिर, काशीडीह) के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था, एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना मजबूत होती है।