कोवाली थाना प्रभारी ने छात्रों को किया जागरूक, नशा और बाल विवाह के खिलाफ दिया संदेश

SHARE:

Jamshedpur : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने सोमवार को उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय चाकड़ी एवं कोवाली में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नशा, बाल विवाह, दहेज प्रथा और पोक्सो एक्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए।

उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा बाधित होती है और उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। समाज को इस कुरीति के खिलाफ जागरूक होना जरूरी है।

सड़क सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने छात्रों को सचेत किया और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाइक नहीं चलानी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी ने छात्रों को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे सीधे कोवाली थाना से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोवाली पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर है।

Leave a Comment