अवैध खनन से हाहाकार: केसरगड़िया पहाड़ खतरे में

SHARE:

Rajnagar: राजनगर प्रखंड के पोटका पंचायत अंतर्गत केसरगड़िया गांव के पास अवैध खनन का कारोबार इन दिनों जोरों पर है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और वन विभाग की अनदेखी के कारण खनन माफिया बेखौफ होकर पहाड़ की खुदाई कर रहे हैं और बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खनन से न केवल पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है, बल्कि जल स्रोत और वन्य जीवन भी संकट में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो पहाड़ पूरी तरह से समतल हो जाएगा।

पर्यावरण प्रेमियों ने भी जिला प्रशासन और वन विभाग से अपील की है कि वे इस मामले में तुरंत कदम उठाएं और अवैध खनन पर रोक लगाएं।

खनन के चलते आसपास के क्षेत्रों में धूल और मिट्टी का स्तर बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि अगर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो यह क्षेत्र पारिस्थितिकीय संकट में फंस जाएगा।

Leave a Comment