शहीद करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर नमन परिवार का श्रद्धांजलि समारोह,

SHARE:

Jamshedpur: देश की आज़ादी के लिए मात्र 19 वर्ष की आयु में बलिदान देने वाले महान क्रांतिवीर शहीद करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लेकर शहीद को नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद सराभा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।



“नमन को नमन” — राकेश्वर पांडे

वरिष्ठ इंटक नेता राकेश्वर पांडे ने कहा कि शहीद सराभा भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष की अमर धरोहर हैं। नमन परिवार उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का जो प्रयास कर रहा है, वह प्रेरणादायक है।


“युवाओं को सराभा से सीखना चाहिए” — गुरमीत सिंह तोते

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने युवाओं से आग्रह किया कि वे सराभा के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

“त्याग और निर्भीक राष्ट्रभक्ति की मिसाल” — बृजभूषण सिंह

वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि जिस उम्र में आज के युवा सपने देखना शुरू करते हैं, उस उम्र में सराभा ने देश की आज़ादी को अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन अनुशासन, त्याग और अटूट राष्ट्रभक्ति से सराबोर था।


अदम्य साहस को किया याद

कार्यक्रम में रामकेवल मिश्रा, साहित्यकार बलविंदर सिंह, रितिका श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने शहीद सराभा के त्याग और साहस को याद करते हुए उन्हें नई पीढ़ी का प्रेरणास्रोत बताया।
धन्यवाद ज्ञापन नमन परिवार के संस्थापक सदस्य जूगुन पांडे ने किया।


उपस्थित गणमान्य

वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र शर्मा, एडवोकेट अशोक कुमार सिंह, सुखविंदर सिंह, अखिलेश पांडे, संदीप कुमार सिंह, राजपति देवी, ब्यूटी तिवारी, ममता पुष्टि, ममता साहा, कंचन देवी, संध्या रानी महतो, शुक्ला हलदर, स्वीटी हलदर, राधिका देवी, कविता देवी, पूनम सिन्हा, मोना गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें