श्री कर्ण सत्यार्थी ने पूर्वी सिंहभूम के 25वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार, निवर्तमान उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

SHARE:

Jamshedpur : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। समाहरणालय परिसर में आयोजित सादे परंतु गरिमामय समारोह में निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने उन्हें पदभार सौंपा।

इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त, एडीसी, परियोजना निदेशक (आईटीडीए), एसडीएम धालभूम, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गुमला जिले में उपायुक्त के रूप में सफल कार्यकाल निभा चुके श्री सत्यार्थी ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिले की कमान संभालना उनके लिए एक गौरव का विषय है। उन्होंने जिले के समग्र विकास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित में सुशासन को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही, उन्होंने जनसुनवाई की व्यवस्था को मजबूत करने और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

वहीं, निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जिले में अपने कार्यकाल के दौरान सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सत्यार्थी के नेतृत्व में जिला प्रशासन और बेहतर कार्य करेगा तथा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

श्री मित्तल ने हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में सभी पदाधिकारियों, कर्मियों और आम नागरिकों की सक्रिय भूमिका की सराहना की।  श्री सत्यार्थी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम सभी वर्गों के साथ मिलकर काम करेंगे और नई ऊर्जा व संकल्प के साथ जिले को विकास की नई दिशा देंगे।”

Leave a Comment