मनोहरपुर में JPSS की बैठक, नवनियुक्त सहायक आचार्यों के साथ शिष्टाचार भेंट

SHARE:

Chaibasa  : चरवाहा विद्यालय परिसर में JPSS मनोहरपुर के तत्वावधान में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में नवनियुक्त सहायक आचार्यों के साथ शिष्टाचार भेंट के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसमें सभी शिक्षकों ने अपना परिचय दिया।

संघ के सचिव गोपाल तांती ने विभिन्न विद्यालयों से आए नवनियुक्त सहायक आचार्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर JPSS के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष मदन कुमार ने JPSS के महत्व तथा झारोटेफ जैसे संगठनों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन की एकजुटता और सक्रियता पर बल दिया।

इसके पश्चात कोषाध्यक्ष आनंदिनी महतो एवं जिला महिला प्रकोष्ठ प्रभारी अलीश कुजूर ने भी सभा को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और महिला सहभागिता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोशन लाल नायक एवं इमैनुएल लकड़ा का विशेष योगदान रहा।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी एकता, समन्वय और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना था। अंत में JPSS के सभी उपस्थित सदस्यों एवं नवनियुक्त सहायक आचार्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस बैठक को सफल बनाने में JPSS के शिक्षक विजय कुमार यादव, सुषमा, गोपाल तांती, मदन कुमार, आनंदिनी महतो, अलीश कुजूर, अजय महतो, लक्ष्मीकांत महतो, इमैनुएल लकड़ा, रोशन लाल नायक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें