झामुमो की एकता घाटशिला में दिलाएगी एकतरफा जीत, भाजपा अपने अंतर्कलह और जनविरोधी नीतियों से खात्मे की ओर : संजीव सरदार

SHARE:

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। गुरुवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में घाटशिला क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद कर झामुमो के पक्ष में मतदान की अपील की।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झामुमो की एकता और जनता का विश्वास इस उपचुनाव में निर्णायक साबित होगा। भाजपा आज अपनी अंतर्कलह और जनविरोधी नीतियों के कारण खात्मे की ओर बढ़ रही है। घाटशिला की जनता झूठे वादों में अब नहीं आने वाली है।”



जनता का उत्साह झामुमो की जीत की गारंटी : संजीव सरदार

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सम्मान, अधिकार और विकास के अवसर देना है। जनता का विश्वास और झामुमो का संकल्प मिलकर घाटशिला को विकास, शिक्षा, रोजगार और सम्मान की नई राह पर ले जाएगा। उन्होंने कहा स्वर्गीय रामदास सोरेन ने हमेशा जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी थी। अब सोमेश चंद्र सोरेन उन्हीं अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं।


जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जनता ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया और कहा कि “अबुआ सरकार” की योजनाओं का लाभ वास्तव में जन-जन तक पहुँचा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, बुद्धिजीवी वर्ग और युवा उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में झामुमो के पक्ष में एकजुटता और जनसमर्थन की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

Leave a Comment