झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने देर रात को पैदल भ्रमण कर लिया साहिबगंज शहर का जायजा

SHARE:

साहिबगंज: झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा गुरुवार शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे साहिबगंज शहर का जायजा लेने के लिए पैदल ही अपने काफिले के साथ निकल पड़े। जहां उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों का पैदल घूमकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने पाया कि ठंड के इस मौसम में कई गरीब तबके के लोग खुले आसमान में व रेलवे स्टेशन परिसर में जमीन पर सोने को विवश हैं जिसे देखकर वे काफी दुखी हुए। वही उन्होंने पाया कि देर रात को शहर के कई इलाकों में मनचले तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे शहर में भय का माहौल बन सकता है जहां ऐसी स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने नगर थाना प्रभारी को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े से कड़े कानूनी कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। वही इस पैदल भ्रमण के क्रम में उन्होंने रेलवे स्टेशन के समीप दुकान चलाने वाले दुकानदारों से बातचीत भी की जहां उन्होंने शहरवासियों व दुकानदारों को भयमुक्त माहौल में अपना व्यवसाय करने का भरोसा दिया। वही उन्होंने बातचीत के क्रम में बताया कि ठंड के इस मौसम में गरीब तबके के लोग जो रेलवे स्टेशन या खुले आसमान में सोने को विवश हैं उनके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है जल्द ही ऐसे लोगों के बीच कंबल व अन्य राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा।

Leave a Comment