Jamshedpur : झारखंड राज्य में बहुप्रतीक्षित पेसा (PESA) कानून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड मंत्रिपरिषद द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की खुशी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से बुधवार को 51 किलो लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने साकची जुबली पार्क गेट के पास आम लोगों के बीच लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को झारखंड के ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों के समग्र और तेज विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।
जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने कहा कि पेसा कानून लागू होना झारखंड के आमजनों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली अबुआ सरकार का ऐतिहासिक फैसला करार दिया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमन महतो, केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, लालटू महतो, महावीर मुर्मू, प्रीतम हेंब्रम, दलगोबिंद लोहरा, खुद्दु ओराव, सपन राय, उमानाथ झा, गोपाल महतो, विद्यासागर दास, मानिक मल्लिक, अभय पांडेय, अजय रजक, कवलजीत कौर गिल, परमजीत सिंह पम्मे, मो. जमील, विक्टर सोरेन, रमेश मुर्मू, राजू श्रीवास्तव, पिंटू लाल, इंद्रपाल सिंह, नीता सरकार, झरना पाल, दुर्गा बोयपाई, द्रौपदी मुंडा, सविता दास, सविता सिंह, रजनी दास, डी. राकेश राव, प्रेम प्रकाश झा, प्रदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









