Jamshedpur : झारखंड जनशक्ति क्रांतिकारी मोर्चा (JJKM) के केंद्रीय अध्यक्ष बीरसिंह देवगाम मंगलवार को सदर अस्पताल, खासमहल, जमशेदपुर पहुंचे और यहां इलाजरत आदिम जनजाति सबर परिवार की मरीज का हालचाल जाना।
मरीज दुमसी सबर, पति लालो सबर, ग्राम पंचायत केंदुआ के केंदुआ बुरुडीह गांव, प्रखंड डुमरिया की निवासी हैं। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल, खासमहल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
अस्पताल पहुंचने पर बीरसिंह देवगाम ने मरीज और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी मरीज की स्थिति और उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान बीरसिंह देवगाम ने कहा कि आदिम जनजाति और जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से उठाना तथा उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
















