साहिबगंज: झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शनिवार शाम करीब 7:30 बजे अचानक साहिबगंज जिला आ पहुंचे। जहां वे सिद्धो कान्हु स्टेडियम के ऊपर करम पहाड़ पर संचालित ग्वाला रेस्टोरेंट में उनका काफिला आ पहुंचा। इस मौके पर वे जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव से मिले और उनका हालचाल जाना। जहां स्वास्थ्य मंत्री लगभग आधे घंटे तक कर्म पहाड़ पर रुके। इस दौरान उन्होंने ग्वाला रेस्टोरेंट में चाय की चुस्की ली और विभिन्न मसलों पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव से जानकारी हासिल की। दरअसल बिहार में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसी नेता सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी साहिबगंज जिले के सीमावर्ती बिहार राज्य के कटिहार जिला अंतर्गत मनिहारी समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए आए हुए थे इसी क्रम में वे वापस साहिबगंज होते हुए सड़क मार्ग से रांची जा रहे थे। जहां इस दौरान वो जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव से मिलने के लिए कर्म पहाड़ पर संचालित उनके ग्वाला रेस्टोरेंट में पहुंचे थे। इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। वही उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है। वही उन्होंने बताया कि झारखंड के कई कांग्रेसी नेता बिहार के विभिन्न चुनावी क्षेत्रों में प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं जहां इसी कड़ी में वे भी झारखंड के सीमावर्ती बिहार राज्य के कटिहार जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से प्रचार अभियान में जुटे हुए थे। आपको बता दें की साहिबगंज जिले में तकरीबन दो माह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव के द्वारा कर्म पहाड़ पर ग्वाला रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया था जहां ग्वाला रेस्टोरेंट के लोकेशन की चर्चा साहिबगंज जिले के आसपास के इलाके में काफी हो रही है। इसी कड़ी में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने यहां आने का वादा किया था और जैसे ही उन्हें कटिहार से वापस रांची जाने का मौका मिला वे वहां पहुंचे और ग्वाला रेस्टोरेंट की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्वाला रेस्टोरेंट का लोकेशन किसी हिल स्टेशन की वादियों से कम नहीं है, यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ। आगे उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है जहां वे अपने स्तर से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातें करते हुए इसके संवर्धन की दिशा में पहल करेंगे।









