आंदोलनकारियों को जिला स्तर पर सम्मानित करने की मांग, उपायुक्त ने जताई सहमति

SHARE:

Jamshedpur : झारखंड आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल एवं शेख बदरुद्दीन के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारियों को प्रखंड स्तर पर दिए जा रहे सम्मान सह प्रशस्ति पत्रों पर आपत्ति जताते हुए मांग की कि सभी आंदोलनकारियों को जिला स्तर पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाए। उनका कहना था कि झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले लोगों को समुचित सम्मान मिलना चाहिए।

इस पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक पहल की जाएगी और उचित निर्णय लिया जाएगा।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में सरोज महापात्र, फैयाज खान, अभय पाण्डेय, हरदेव सिंह, इंदरपाल सिंह भाटिया, डी. राकेश राव, झरना पाल, नीता सरकार, सुखलाल टुडू, आर. श्रीनिवास राव, उमेश गिरी, अवतार सिंह, हरभजन सिंह सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें