Jamshedpur:आकाश के नीले गगन तले और हरियाली से घिरे एटमॉस्फेयर रिजॉर्ट पिकनिक स्पॉट में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का वार्षिक “वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह” बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में लगभग 375 पूर्व सैनिक, उनकी मातृसक्ति और परिवारों ने हिस्सा लिया, और इसे अभूतपूर्व सफलता के रूप में देखा गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पारिवारिक समन्वय, परस्पर सहयोग, और संगठनात्मक ताकत को बढ़ावा देना था। बच्चों और महिलाओं के लिए इन-आउट, जलेबी रेस, रिले रेस, बैलून रेस, म्यूजिकल चेयर और तम्बोला जैसे खेल आयोजित किए गए। दोपहर के भोजन के बाद तम्बोला का आयोजन हुआ, जिसमें पी शंकर, दीपक शर्मा और सार्जेंट उमेश ने संचालन किया।
महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने परिषद के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की, वहीं राज कुन शर्मा ने कहा कि समाजहित में ऐसे आयोजन प्रेरणादायी हैं। परिषद के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को वनभोज का आनंद लेने के लिए प्रेरित किया और बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता और स्वच्छ भारत मिशन के प्रति समर्पित है।
खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची:
म्यूज़िकल चेयर (लेडीज़): संगीता पत्नी अमोद कुमार
म्यूज़िकल चेयर (चिल्ड्रन): कृषिव सिंह बेटा कुंदन सिंह
इन/आउट (12 साल से कम): अनुराग वर्मा बेटा केके वर्मा
इन/आउट (12 साल से ज़्यादा): वैष्णवी बेटी पंकज महतो
लेमन स्पून रेस: अनुराग वर्मा बेटा केके वर्मा
संगठन गीत योगेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा देशभक्ति कविता, गाने और नृत्य प्रस्तुत किए गए। अंत में सभी पूर्व सैनिकों ने देशभक्ति गीतों पर झूमकर वनभोज का समापन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने वनभोज के बाद स्वच्छता अभियान में भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
प्रमुख उपस्थित सदस्य: सत्येंद्र कुमार सिंह, रनेश सरण, अवधेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, उमेश सिंह, बिरजू, पंकज शर्मा, अमरिंदर शर्मा, राजेश, विजय, सत्य प्रकाश, दीपक शर्मा, सुखविंदर सिंह, अमोद कुमार, विश्वजीत कुमार, संजय सिंह।
सैन्य मातृसक्ति: नीता, पूनम, पूजा, रीना, भावना, मृदुला, रेखा, रिंकी, कल्याणी, कंचन, पिंकी, संगीता, सविंदर, शालिनी, आभा।
इस आयोजन ने न केवल पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को आपसी मेलजोल और आनंद का अनुभव कराया, बल्कि सामाजिक जागरूकता और स्वच्छता संदेश भी मजबूती से प्रस्तुत किया।









