सड़क हादसे में अंकित शर्मा की मौत, सरयू राय ने जताया गहरा शोक

SHARE:

Jamshedpur : सड़क हादसे में 31 वर्षीय अंकित शर्मा की दर्दनाक मौत से पूरे शहर में शोक की लहर है। अंकित, सिविल कोर्ट के अधिवक्ता प्रतीक शर्मा के छोटे भाई थे। इस घटना पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने शोक संदेश में सरयू राय ने लिखा कि अंकित एक होनहार युवक थे और उनका इस तरह असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं मर्माहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार से उनका गहरा आत्मीय संबंध रहा है और इस दुख की घड़ी में वे परिजनों के साथ खड़े हैं।

उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि “ईश्वर जिन्हें अधिक प्रेम करते हैं, उन्हें अपने पास जल्दी बुला लेते हैं।”

गौरतलब है कि विधायक सरयू राय इन दिनों धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में अयोध्या में हैं, बावजूद इसके उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

स्वर्गीय अंकित शर्मा का अंतिम संस्कार शहर के स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया गया, जहां उनके चचेरे छोटे भाई तनिश ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवारजन, मित्र और शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि अंकित शर्मा के बड़े भाई प्रतीक शर्मा, विधायक सरयू राय के सहयोगी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जिससे दोनों परिवारों के बीच गहरा संबंध रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें