हिंद आईटीआई का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, युवाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित हिंद आईटीआई का 16वां स्थापना दिवस भव्यता, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के 17 वर्षों के गौरवशाली सफर को याद करते हुए उसकी उपलब्धियों और योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मोहम्मद रेयाज एवं विशिष्ट अतिथि राजू रंजन कमांडो के आगमन से हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में डॉ. मोहम्मद रेयाज ने छात्रों को अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम का महत्व बताते हुए कहा कि युवावस्था में किया गया परिश्रम ही उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। वहीं राजू रंजन कमांडो ने छात्रों को संघर्ष से न घबराने और निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में तैयबा मस्जिद के सचिव यूसुफ, सदर वहीद, समाजसेवी संतोष पोद्दार और फिटनेस प्रशिक्षक तारिक सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकों—आफताब सर, सतेंद्र अयूब आलम, एम.डी. शाहिद, मन्नान, राजा, खदीजा मैम, सायमा मैम और अर्शी मैम—ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

निदेशक डॉ. ताहिर हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान आधुनिक तकनीकों और उन्नत कौशल के माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लक्ष्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और एकता का माहौल देखने को मिला। यह स्थापना दिवस न केवल एक उत्सव रहा, बल्कि युवाओं को मेहनत, तकनीक और स्किल्स के जरिए अपने सपनों को साकार करने का प्रेरणादायक संदेश भी दे गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.