गाढ़ाबासा में मां मंगला पूजा का भव्य शुभारंभ, अमरप्रीत सिंह काले ने कहा—पूजा से मिलता है मानसिक और आध्यात्मिक बल

SHARE:

Jamshedpur:गाढ़ाबासा स्थित “श्री श्री मां मंगला पूजा कमेटी” के तत्वावधान में आयोजित मां मंगला पूजा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले उपस्थित रहे, जिन्होंने नारियल फोड़कर और माथा टेककर पूजा की शुरुआत की।

इस अवसर पर कमेटी की सैकड़ों महिला सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत किया, जिससे आयोजन की भव्यता और गरिमा और भी बढ़ गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान बस्तीवासियों में भक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक समृद्धि का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

अपने संबोधन में अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि मां मंगला की पूजा से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है, जो समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए समिति के सभी सदस्यों को साधुवाद देते हुए बधाई दी और मां मंगला से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव बनाए रखने की कामना की।

कार्यक्रम में रीया देवी, रीना देवी, ममता दीप, अनीता कुमारी, कोमल कौर, दुर्गा ठाकुर, गोपी कांत, किशोरी देवांगन, सतबीर कांत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें