जिला प्रशासन ने दी दिवंगत रात्रि प्रहरी श्री धुर्वा सुंडी को श्रद्धांजलि

SHARE:

Jamshedpur:पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अनुसेवी सह रात्रि प्रहरी श्री धुर्वा सुंडी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा में उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त सहित जिला प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्री सुंडी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया।
जिला प्रशासन की ओर से शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्री धुर्वा सुंडी का सेवाकाल निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और अनुशासन का उदाहरण रहा, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Comment