Jamshedpur:जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में आज भारतीय वायु सेना द्वारा विशेष करियर काउंसलिंग एवं प्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विंग कमांडर अरविंद सिंह रावत अपने दल के साथ कॉलेज पहुँचे और विद्यार्थियों को वायु सेना में करियर के विविध अवसरों से रूबरू कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत विंग कमांडर रावत द्वारा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. अमर सिंह से शिष्टाचार भेंट के साथ हुई। उन्होंने कॉलेज के अनुशासन और देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए कहा, “जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज की पहचान अनुशासन और देशसेवा के जज़्बे से है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”
काउंसलिंग सत्र में सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे। विंग कमांडर रावत ने अग्निवीर वायु योजना, अधिकारी चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण प्रणाली, योग्यता मानदंड और एयर फ़ोर्स में जीवन की विशेषताओं पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में आयोजित क्विज़ और इंटरएक्टिव सवाल-जवाब सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की। विजेताओं को वायु सेना अधिकारियों द्वारा प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
मौके पर प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, डॉ. अशोक रवानी, एनसीसी के CTO एवं डॉ. डुमरेंद्र राजन, तथा कई शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन एनसीसी यूनिट ने किया और डॉ. स्वाति सोरेन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।









