डी.टी.ओ. कार्यालय में ओला-उबर वाहन मालिकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 9 मई — पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला परिवहन पदाधिकारी (D.T.O.) से मुलाकात की और ओला-उबर वाहन मालिकों एवं चालकों से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर मांग-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से यह मुद्दा उठाया कि चारचक्का व्यावसायिक वाहनों पर एकमुश्त पाँच वर्ष का परमिट शुल्क थोपने से गरीब वाहन मालिकों और चालकों के समक्ष भारी आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कई चालक भुखमरी के कगार पर पहुँच चुके हैं। इस कारण अनेक लोग परमिट शुल्क समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उन पर ₹10,000 तक का जुर्माना लगाया जा रहा है।



जिलाध्यक्ष ने परिवहन पदाधिकारी से आग्रह किया कि परमिट शुल्क का भुगतान तिमाही किस्तों में करने का विकल्प दिया जाए ताकि गरीब चालक सहजता से टैक्स अदा कर सकें। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि जुर्माने की राशि को माफ किया जाए या उसमें राहत दी जाए।



आनंद बिहारी दुबे ने यह भी बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान चालक अक्सर पुलिस से बचने के लिए भागने लगते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि यह नीति आमजन के लिए भी खतरा बनती जा रही है।



परिवहन पदाधिकारी ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए विभागीय प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री से मिलकर यह मुद्दा राज्य स्तर पर उठाएगा।


इस दौरान मुख्य रूप से आनंद बिहारी दुबे (जिलाध्यक्ष), सामंता कुमार (प्रदेश सचिव), अवधेश सिंह (जिला उपाध्यक्ष), रजनीश सिंह, गीता सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, जे.एस. पदरी, सुखदेव सिंह मल्ली, मुन्ना मिश्र, राजा ओझा, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, मनोज कुमार उपाध्याय, संजय सिंह आजाद (उपाध्यक्ष), बिरेंद्र सिंह (यूनियन महासचिव), गौरव कुमार मिश्र (अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन), मनीष रखेजा, रोहित कुमार सिंह, आकाश पाठक, श्रवण सिंह (यूनियन उपाध्यक्ष), नितीश राव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.