जमशेदपुर में 25 मई को आयोजित होगी ‘संविधान बचाओ रैली’, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 19 मई: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 25 मई 2025 को साकची, जमशेदपुर में आयोजित होने वाली “संविधान बचाओ रैली” की घोषणा की गई। इस रैली में कांग्रेस पार्टी के कई राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे और संविधान की रक्षा व लोकतंत्र की मजबूती पर अपने विचार रखेंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी और जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि यह रैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व और आह्वान पर आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम अपराह्न 3:30 बजे से शुरू होगा।

मुख्य अतिथियों में शामिल होंगे:

  • के. राजू (प्रदेश प्रभारी)
  • सिरीबेला प्रसाद (प्रदेश सह प्रभारी)
  • गुरमीत सिंह सप्पल (राष्ट्रीय प्रवक्ता, सांसद)
  • केशव महतो कमलेश (प्रदेश अध्यक्ष)
  • राधाकृष्णन किशोर (प्रभारी मंत्री)
  • राजेश कच्छप (प्रभारी विधायक)
  • बन्ना गुप्ता (पूर्व मंत्री)
  • प्रदीप बलमुचू (पूर्व राज्यसभा सांसद)
  • डॉ. अजय कुमार (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता)
    साथ ही मंत्रीगण, विधायकगण और वरिष्ठ नेता भी मंच साझा करेंगे।

बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि आज के समय में संविधान के साथ समझौता करने की कोशिशें हो रही हैं, जिसका विरोध करना हर नागरिक का कर्तव्य है। रैली का उद्देश्य लोगों को संविधान की रक्षा के लिए जागरूक करना और वर्तमान सरकार की नीतियों का विश्लेषण करना है।

प्रमुख मुद्दे जो रैली में उठाए जाएंगे:

  • जातीय जनगणना की मांग और उसका समर्थन
  • सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग पर चिंता
  • भारतीय सेना और अधिकारियों के अपमान पर भाजपा नेताओं की चुप्पी
  • आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस का रुख और ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन
  • आम जनता की समस्याओं पर केंद्रित आंदोलन की रूपरेखा

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से रैली में शामिल होकर संविधान की रक्षा के समर्थन में आवाज बुलंद करने की अपील की गई।

प्रेस वार्ता में मौजूद प्रमुख नेता:
रविंद्र कुमार झा (पूर्व जिला अध्यक्ष), बिजय खां (प्रदेश महामंत्री), राकेश कुमार तिवारी (प्रदेश सचिव), धर्मेंद्र सोनकर, शशि कुमार सिन्हा, शफी अहमद खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.