Jamshedpur:झारखंड आंदोलन के प्रणेता और माटी पुत्र वीर शहीद निर्मल महतो जी की जयंती के अवसर पर बुधवार को जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री बिद्युत बरण महतो बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने शहीद निर्मल महतो के संघर्षमय जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि निर्मल दा का संपूर्ण जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उनका बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज भी झारखंड के विकास और युवाओं के संघर्षों को दिशा देने वाला प्रकाश स्तंभ है।
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण के लिए दिए गए निर्मल दा के विचार, साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने “वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।









