अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक सह अभिनंदन समारोह संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य स्वागत

SHARE:

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक सह अभिनंदन समारोह का आयोजन बिष्टुपुर एन रोड स्थित नृत्य कला केंद्र परिसर में किया गया। इस अवसर पर संगठन की नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किया।

बैठक के दौरान संगठन के सदस्यों ने अपना परिचय दिया तथा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर मानवाधिकारों की रक्षा, पीड़ितों को न्याय दिलाने और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं शाल ओढ़ाकर भव्य सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में अर्चना सिंह ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन उन लोगों के लिए कार्य करेगा जिनके मानवाधिकारों का हनन होता है या जिन्हें बेवजह प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन पीड़ितों को उनके अधिकार दिलाने, न्यायिक एवं प्रशासनिक स्तर पर सहयोग प्रदान करने तथा अन्याय के विरुद्ध सशक्त आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही संगठन में सक्रिय, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रथम पदाधिकारियों की सूची जारी की जाएगी, ताकि वे जनहित में ईमानदारी से सेवा कर सकें। बैठक में प्रमुख रूप से फातिमा शाहीन, गीता सिंह, सुनील गुप्ता, पुष्पराज सिंह, ममता भूमिज, पूनम देवी, मनजीत कौर, माधुरी सिंह, बी. लक्ष्मी, सुनीता ओझा, चंद्रावती पाल, रीना, रानी राग, सुमित्रा पांडा, सविता राय, रितु कौर, वेद प्रकाश तिवारी, सहदेव उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, महावीर साहू, रंजीत सिंह, रवि सिंह, विभूति जैना, चंदन, जी.सी. मोहंती, देव, सुनील सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें