Jamshedpur : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट की ओर से श्री साई नाथ देवस्थानम, घोड़ाबांधा में Community Awareness Programme on Bone Health का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हड्डियों की सेहत, हड्डियों से जुड़ी सामान्य समस्याओं और विभिन्न आयु वर्गों में हड्डियों की देखभाल के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने हड्डियों के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के उपायों, सामान्य हड्डी संबंधी समस्याओं तथा समय रहते जांच और उचित देखभाल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान कार्यक्रम में शामिल 55 लोगों की निःशुल्क Bone Density Testing की गई। जांच के माध्यम से लोगों को अपनी हड्डियों की स्थिति के प्रति प्रारंभिक जानकारी और जागरूकता मिली। उपस्थित लोगों ने क्लब की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए क्लब की ओर से डॉ. सुनील कुमार और उनकी टीम के प्रति आभार जताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच बिस्किट और शीतल पेय का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष संचिता के मार्गदर्शन तथा आईएसओ विनिता और एडिटर रश्मि नारायण के कुशल समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर क्लब की पीपी इरा बंधोपाध्याय, पीपी रमा खन्ना, सदस्य नूतन कुमारी, पूजा सिंह और बीना खन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
















